बुधवार, 27 दिसंबर 2023

तूफानी छन्द

.         तूफानी छन्द

विधान :- १२ वर्ण, प्रतिचरण
चार चरण, दो दो समतुकांत
नगण  रगण  तगण  यगण
१११  २१२  २२१  १२२

.          जटिल प्रेम
कमल फूल सी आँखे लगती हो।
नयन धार वर्षा सी झरती हो। 
जटिल प्रेम राही को अटकाता। 
विमल कर्म से मानो भटकाता।।

मलय वात आती है सहता हूँ
उछल नींद जाती है कहता हूँ।
अब तरंग जागी है तन मेरे।
यह प्रतीत लागी है मन मेरे।

सतत पंख से पंछी उड़ते हैं। 
गरल शंभु ही धारा करते हैं।
कठिन है भुलाना ये सब नाते।
लेकिन याद है प्यारे कतराते।।

अटल धर्म के साथी बन जाना।
अब दिनेश तूफानी हित गाना। 
गण गणेश के द्वारे पर गाए। 
चढ़ पहाड़ की सीढ़ी सब आए।।

अटल बिहारी जी (मनहरण)

 हमेशा रहे अटल, धर्म के लिए अचल

शांति सुरक्षा के लिए, रहे अविराम है।


सर्व शिक्षा अभियान, है अटल पहचान

आज पग पग पर, लगे अभिराम है।


पल पल करे प्रीत, गाये नहीं झूठे गीत

हम सब का करते, जो एहतराम है।


देश के ख़ातिर जिए,ऐसी महान आत्मा को, 

कवि दिनेश तूफानी, करता प्रणाम है।

रंगी छन्द

रंगी छन्द  4 वर्ण मापनी - गालगागा पिंगल सूत्र - र ग शारदे माँ तारदे माँ ठान ऐसी  भान जैसी रात आयी  ज्योति छायी मान दे माँ शारदे माँ नींद आयी...