रचनाकार:-कवि दिनेश प्रजापति"तूफानी" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रचनाकार:-कवि दिनेश प्रजापति"तूफानी" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

घर-संसार है बेटी

जग तरादे वह नाव है बेटी
पिता की प्यारी चाव है बेटी
मत पडने दो छाया दरिंदो की
क्योंकि पेड़ों सी छांव है बेटी

बहती नदी का कूल है बेटी
बड़े बरगदो का मूल है बेटी
क्यों तोड़ते हो मासूम कली को
आंगन का खिला फूल है बेटी

लक्ष्मी सी करामात है बेटी
सूखे में भी बरसात है बेटी
क्यों लूटते हो इज्जत किसी की
भाई बहन का साथ है बेटी

माता का श्रृंगार है बेटी
घर महके वो बयार है बेटी
मत मारना कभी कोंख में को इनको
क्योंकि खुद घर संसार है बेटी

रंगी छन्द

रंगी छन्द  4 वर्ण मापनी - गालगागा पिंगल सूत्र - र ग शारदे माँ तारदे माँ ठान ऐसी  भान जैसी रात आयी  ज्योति छायी मान दे माँ शारदे माँ नींद आयी...