मनहरण छन्द
सुनो मैं एक कुँवारा,शादी का हूँ मारा मारा,
नारी मिले सुन्दर तो,शादी करवाइये।
छम्मा छम्मा डांस करे,रात में रोमांस करे,
काजोल सी चाल चले,ऐसी बतलाइये।
करीना से बाल होवे,बिपाशा से गाल होवे,
सनी लियोनी सी दिखे,ऐसी दिखलाइये।
नहीं मिले कोई नारी, तो सुन ले तूफानी
दो बच्चों की माँ से ही शादी करवाइये।
रचनाकार:-
कवि दिनेश तूफानी,सिकन्दरा