हमेशा रहे अटल, धर्म के लिए अचल
शांति सुरक्षा के लिए, रहे अविराम है।
सर्व शिक्षा अभियान, है अटल पहचान
आज पग पग पर, लगे अभिराम है।
पल पल करे प्रीत, गाये नहीं झूठे गीत
हम सब का करते, जो एहतराम है।
देश के ख़ातिर जिए,ऐसी महान आत्मा को,
कवि दिनेश तूफानी, करता प्रणाम है।