*आप सभी को गणतंत्रता दिवस की मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*मेरा भारत महान है*
तीन रंगो से बना तिरंगा,
हर भारती की शान है।
इसलिए ही तो लोग कहते,
मेरा भारत महान है।।
केसरिया रंग मान बढ़ावे,
वीरो में उत्साह भरे।
देख केसरिया रंग रण में,
दुश्मन की रूह भी डरे।।
ऐसी वीरभूमि भारत पर,
बसते बली बलवान है।
इसलिए ही तो लोग कहते,
मेरा भारत महान है।।
सफेद रंग शांति मार्ग पर,
चलना हमको सिखलाये।
विश्व शान्ति वाला पाठ पढा,
विश्व गुरु वैभव बन जाये।
अशोक चक्र चौबीस तीलियाँ,
सब धर्मो की पहचान है।
इसलिए ही तो लोग कहते,
मेरा भारत महान है।।
हरे रंग की ये हरियाली,
खेतों में खलिहान करें।
राजा रंक या हो भिखारी,
सब खेतों से पेट भरें।
देख कर खेत में हरियाली,
यहाँ पर सुखी किसान है।
इसलिए ही तो लोग कहते,
मेरा भारत महान है।।
चमकता ताज हिमालय राज,
सागर पैर पखार रहा।
कहीं रेगिस्थान कहीं बरखा,
कहीं दक्खन पठार रहा।।
तूफानी की काव्य सरिता,
की बस यही पहचान है।
इसलिए ही तो लोग कहते,
मेरा भारत महान है।।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*-: रचनाकार :-*
*कवि दिनेश प्रजपति"तूफानी"*
*सिकन्दरा,दौसा(राजस्थान)*
Super
जवाब देंहटाएं